अर्धनग्न हालत में मिली युवा व्यापारी की डेडबाॅडी : रात को टहलने गए युवक का शव सुबह झाड़ियों में मिला, हत्या का अंदेशा...

BHILAI ki Patrika, शनिवार की सुबह कवर्धा थाना क्षेत्र के नवीन बाजार के पीछे गुरु नाला के पास झाड़ियों में एक युवा व्यापारी का शव मिला. शरीर पर खरोंच व जख्म के निशान मिले हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में था। इसके आधार पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।


 पुलिस हत्या के पीछे की अभी कोई सही कारणो को नही बता पा रही है।पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही कुछ बता पायेगी। मृतक की पहचान विनोद कौशिक (38) वार्ड-26 घोटिया रोड के रूप में हुई है।

 

 इलाके में उसकी कपड़े और खाद-बीज की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विनोद घर से टहलने निकला था। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे से भी फोन पर बात की। उसने अपने बेटे से कहा कि वह जल्द ही घर लौट रहा है, लेकिन रात भर नहीं आया। 



इस बीच घरवाले उसे लगातार फोन कर रहे थे लेकिन विनोद  फोन उठा भी रहा था । पर उसका अधनंगा शव शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर नवीन बाजार के पीछे गुरु नाले के पास मिली।


वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था

मृतक विनोद कौशिक मूल रूप से ग्राम मिरमिट्टी का रहने वाला है। लंबे समय से वह अपने परिवार सहित कवर्धा के वार्ड-26 के घोटिया रोड पर किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं। 

 

घर से सटे दो कांप्लेक्स भी किराए पर हैं। उसने एक परिसर में कपड़े की दुकान खोली है, जिसको उसकी पत्नी देखती है तथा दूसरे ने एक कृषि केंद्र खोला, जिस पर वे खुद बैठेते थे।


घर से लेकर घटना स्थल तक सीसी टीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिस घर में मृतक विनोद अपने परिवार के साथ घोटिया रोड पर किराए के कमरे में रहता था, वह घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर है. शुक्रवार की रात वह टहलने निकला था। 


इसलिए पुलिस टीम संभावित मार्गों पर दुकानों और घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज की जांच में लगी हुई है. हालांकि देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। एएसपी मनीषा ठाकुर का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

हत्या की आशंका : शरीर पर मिले निशान

नवीन बाजार के पीछे गुरु नाला किनारे झाड़ियों में व्यवसायी का शव मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है. शव अर्धनग्न अवस्था में था। कमर के नीचे दाहिनी जांघ पर छिलने के निशान मिले है। 


हाथ और सिर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। जिस स्थान पर शव मिला है वहां पैदल ही पहुंचा जा सकता है। इसलिए पुलिस सड़क हादसे के मामले को पूरी तरह से  नकार रही है.


शार्ट पीएम रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचूरी में भेज दिया गया है। पीएम की शॉर्ट रिपोर्ट में मृतक के पेट में शराब की मात्रा पाई गई। इसके साथ ही पेट में बिना पचे हुए भोजन  की मात्रा नहीं मिली है।

 यानी उसने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस के मुताबिक परिचितों से पता चला है कि नशे की लत के कारण विनोद अक्सर खाना नहीं खाता था।पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं।