नंदिनी रोड भिलाई मे लूट : शराब दुकान के सुपरवाईजर के साथ दिन के उजाले मे हुई लूट की घटना, विरोध करने पर पीड़ित को कांच की बोतल भी फेंक कर मारी....

BHILAI ki Patrika,आजकल शहर में लूट की घटना आम हो गयी हैं अपराधियोंआ। को न लोगों का डर है न पुलिस का, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।


ऐसी ही घटना नंदिनी रोड भिलाई मे हुई जहाँ शराब दुकान में काम करने वाले सुपरवाईजर के साथ दिन के उजाले मे लूट की घटना हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 ऐकड़ भूमि निवासी थान सिंह भदौरिया नंदिनी रोड के देशी शराब दुकान में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है।

 

सुबह जब वह शराब दुकान के बाहर कुछ काम से खड़ा था तभी वहाँ पर अचानक से आरोपी आशु,सीनू,रफीक सभी आरोपी स्वीपर बस्ती के रहवासी है ने आकर उससे पैसे की मांग करने लगे और विरोध करने पर बलपूर्वक उसकी जेब से 1100 रूपये निकाल लिये। 

 उस पर कांच की बोतल उठाकर मारने की कोशिश की।कई लोग वहाँ मौजूद थे पर किसी ने रोकने की कोशिश  नही की। पीडित ने आरोपियों के खिलाफकेस दर्ज करवाया है । पुलिस ने धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है ।