सूटकेस मे प्रेमी की लाश : शादी से मना करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की उस्तरा से गला रेतकर हत्या कर दी...

Bhilai ki Patrika, गाजियाबाद में शनिवार को प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी, लेकिन शव फेंकने से पहले ही कातिल प्रेमिका पकड़ मे आ गयी। प्रेमिका ने पुलिस के सामने हत्या की बात भी कबूल कर ली है। उसने कहा कि प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया था, जिसके वजह से मुझे यह सब करना पड़ा.


जानकारी के मुताबिक प्रीति और फिरोज पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शादी को लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। शनिवार दोपहर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। 

 

इसके बाद प्रीति ने उस्तरे से फिरोज की गर्दन काट दी। हत्या के बाद शव को 24 घंटे तक फ्लैट में छिपा कर रखा। फिर उसने शव को सूटकेस में डाल दिया और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन जाने की तैयारी करने लगी।


पुलिस की पूछताछ से डरी प्रेमिका

रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे प्रीति अपने फ्लैट के नीचे ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक पुलिस आ गई। इस पर प्रीति डर गई। पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ की। इस तरह पूरा मामला सामने आया। प्रेमी हेयर ड्रेसर था। उन्होंने घर पर बाल काटने के उपकरण भी रखे थे।

 

प्रीति शादीशुदा है, पति को छोड़कर फिरोज के साथ रहती थी।

पुलिस के मुताबिक प्रीति की शादी दीपक यादव से हुई थी। लेकिन पति के साथ अनबन होने के बाद प्रीति ने अपने पति को छोड़ दिया। प्रीति करीब 4 साल से फिरोज के साथ लिव-इन में रह रही थी। 


फिरोज संभल का रहने वाला है। दोनों गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में तुलसी निकेतन के एक फ्लैट में रहते थे. प्रीति ने मर्डर की प्लानिंग की थी। इसके बाद उसने शनिवार 6 अगस्त की देर रात फिरोज की हत्या कर दी।

 

ट्रेन में सूटकेस रखने की थी योजना

रविवार दोपहर वह गाजियाबाद के सीलमपुर इलाके में बाजार गई थी। यहां एक बड़ा सूटकेस खरीदा। घर लौटकर उसने शव को एक सूटकेस में रखा ताकि वह लाश को कहीं भी आसानी से डंप कर सके। फिर रात का इंतजार किया। प्रीति इस सूटकेस को रेलवे स्टेशन पहुंचाकर ट्रेन में रखना चाहती थी।


रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे वह अपने फ्लैट से ट्रॉली सूटकेस खींचकर नीचे आई और ऑटो का इंतजार करने लगी, इसी बीच चेकिंग के लिए निकली पुलिस भी इत्तेफाक से वहां पहुंच गई.

 

 पुलिस को अचानक देख प्रीति चौंक गई और सूटकेस हाथ से छूट गया। उसकी घबराहट को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सूटकेस खोला तो हक्की-बक्की हो गयी सूटकेस के अंदर एक लाश थ।


यह सुन उसने फिरोज पर हमला बोल दिया, 'जो अपने  पति की नहीं वो, मेरी क्या होगी'?

प्रीति ने पुलिस को बताया, 'मैं लंबे समय तक लिव-इन में नहीं रहना चाहती थी। वह बार-बार फिरोज से शादी के लिए कह रही थी। इसी बात को लेकर शनिवार की रात भी विवाद हुआ था।


 फिरोज ने मुझसे कहा कि तुम चरित्र हीन महिला हो। पति की नहीं तो मेरी क्या होगी? इस पर मुझे गुस्सा आ गया और फिरोज की हत्या कर दी।