Bhilai ki Patrika, नीतीश कुमार का बयान: जनता दल (यू) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन तोड़ने के बाद अपना पहला बयान दिया है.।
उन्होंने बीजेपी पर जदयू को बर्बाद करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा उन्हें अपमानित किया है. सीएम नीतीश ने जदयू विधायकों के साथ बैठक के दौरान यह बयान दिया।
बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों से कहा, भाजपा ने हमे हमेशा अपमानित किया है। जेडीयू को बर्बाद कर खत्म करने की साजिश रची गई। भाजपा ने हमारे दल के विधायकों को खरीदने की तैयारी कर ली थी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक में कई विधायकों, एमएलसी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से कहा कि उनका मौजूदा गठबंधन उन्हें 2020 से ही कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि वह ऐसा ही एक उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे अभी जागरूक नहीं हुए तो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।
इस बीच जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने नए गठबंधन का नए तरीके से नेतृत्व करने के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी।
नीतीश को मिल सकता है राजद का समर्थन
लालू प्रसाद यादव की राजनीति पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीतीश कुमार का समर्थन कर सकती है। विभागों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं होगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 सदस्यों की गिनती है। अगर भाजपा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करती है, तो हम बीजेपी को ` करारा जवाब ` देंगे।

