BREAKING NEWS : बदले गये छतीसगढ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,सांसद अरूण साव बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष...

Bhilai ki Patrika, बीजेपी से बड़ी खबर सामने आई है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ मे नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी ने सांसद अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी है।

 


बता दें कि, अरूण साव वर्तमान में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. अरुण साव का जन्म 25 नवंबर 1968 मे हूवा, 54 साल की उम्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. पार्टी ने आदिवासी चेहरे की बजाए ओबीसी चेहरे पर दांव लगाया है.अरुण साव एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं।


 वह हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता भी रहे हैं. इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। अरूण साव काफी समय से बीजेपी से जुड़े हुये है व पार्टी के लिये कर्तव्य व निष्ठावान है। तथा प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे अपनी काबिलियत को अच्छी तरह साबित कर सकते है।

 

छत्तीसगढ़ में 2018 के बाद से 2 प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं

 पार्टी ने आदिवासी नेता विक्रम उसांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया. वह केवल एक वर्ष के लिए अध्यक्ष थे। इसके बाद पार्टी ने विष्णुदेव साय को 2020 में छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान संभालने का मौका दिया. तब से वे प्रदेश अध्यक्ष थे।