टैटू फैशन ने दी HIV : टैटू की वजह से HIV पाॅजिटीज हूये दर्जनों युवा,एक्सपर्ट की सलाह आईये जानते है...

BHILAI ki Patrika,युवाओं में टैटू बनवाने का क्रेज आजकल चलन मे है। लेकिन कई बार फैशन समस्या भी पैदा कर देता है। ऐसा ही एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है, दर्जनों युवक युवती एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं और इन सभी के टैटू कहीं न कहीं बने हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि टैटू बनवाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुई से संक्रमण फैल सकता है। फिलहाल इस मामले के सामने आने से हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार वाराणसी में करीब दो दर्जन युवाओं मे एचआईवी पायी गयी है। संक्रमण के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जबकाउंसलिंग और जांच की गई तो सभी के होश उड़ गए। सभी युवाओं में एचआईवी संक्रमण का मूल कारण नहीं पाये गये है। 

 

जबकि इन सभी ने अपने शरीर में कहीं न कहीं टैटू गुदवाया था. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को नब्बे फीसदी तक अंदेशा है कि संक्रमित सुई से टैटू गुदवाने से इन सभी मरीजों को एचआईवी हुये होंगे।


टैटू फैशन ने दी HIV : टैटू की वजह से HIV पाॅजिटीज हूये दर्जनों युवा,एक्सपर्ट की सलाह आईये जानते है,


सभी का इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर से शुरू हो गया है. अस्पताल के एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर की डॉ. प्रीति अग्रवाल ने कुल मरीजों की संख्या तो नहीं बताई, 

 

लेकिन उनके मुताबिक ये सभी युवा हैं और सभी के शरीर पर कहीं न कहीं टैटू हैं. ऐसे में परामर्श के बाद 90 प्रतिशत तक संक्रमित सुई से गोदने से संक्रमण होने की संभावना  है।


डाॅ अग्रवाल के अनुसार, सावधानीपूर्वक जांच और परामर्श के बाद पता चला कि कई एचआईवी रोगियों ने टैटू गुदवाये थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मामले को लेकर आगे की जांच जारी है। बीमार पड़ने वाले 14 लोगों में बड़ागांव का एक 20 वर्षीय व्यक्ति और नगमा नाम की एक 25 वर्षीय महिला शामिल है। 

 

वायरल टाइफाइड, मलेरिया सहित कई परीक्षण किए गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब बुखार उतरा नहीं तब एचआईवी का परीक्षण किया गया जिसमें सभी का एचआईवी के लिए परीक्षण किया। जो पॉजिटिव मिला।


एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर की काउंसलर सुषमा तिवारी ने बताया कि टैटू की सुई काफी महंगी होती है। इसलिए टैटू कलाकार मेलों आदि में होने वाले अधिकांश खर्चों को बचाने के लिए एक ही सुई से कई लोगों को टैटू गुदवाते हैं।


टैटू फैशन ने दी HIV : टैटू की वजह से HIV पाॅजिटीज हूये दर्जनों युवा,एक्सपर्ट की सलाह आईये जानते है,


 ऐसे में यदि एक व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित हो जाता है, तो अन्य सभी एक ही सुई से संक्रमित हो जाते हैं। ऐसे में युवाओं से अपील है कि टैटू बनवाते समय सुई और साफ-सफाई का खास ख्याल रखें.