Bhilai ki patrika, पीएनबी 140 जिलों की पहचान कर आवास लोन(loan) के उत्पादों की पेश करेगा। जहां कर्ज (loan) की राशि 9-12 लाख रुपये होगी जो आज के समय में 18-19 लाख रुपये के आसपास है। आगे अधिक महत्वपूर्ण बातें जानें जिन्हें आपको जानना आवश्यक है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (pnb bank housing finance) अपने 'उन्नति' ऋण (loan) पोर्टफोलियो में सुधार कर रहा है। इस पहल के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट के उन ग्राहकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिन्हें 9-12 लाख रुपये के कर्ज (loan) की जरूरत है। पीएनबी हाउसिंग (pnb housing) ने उन्नति के तहत एक छोटा वर्टिकल बनाया है, जो मौजूदा 18-19 लाख रुपये के होम लोन (home loan) से अलग होगा।
इतने रुपये तक का कर्ज (home loan) ले सकते है।
कंपनी (pnb) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हरदयाल प्रसाद ने कहा है कि, “हम एक बुनियादी ढांचा तैयार कर रहे हैं। हम जून तिमाही में पहले ही 10 और शाखाएं खोल चुके हैं। पदोन्नति की नीति पूरी तरह से बदल गई है। यह पूरी तरह से अलग व्यवसाय होगा। ऋण (Loan) राशि 9-12 लाख रुपये होगी, जो आज के समय लगभग 18-19 लाख रुपये है।
उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में कुल 20 ब्रांच खोली गई हैं और उनकी संख्या को और बढ़ाया जाएगा. पीएनबी हाउसिंग पहले इस ऋण (लोन) वर्ग में नहीं था और इसके कुछ प्रतिद्वंद्वी एचएफसी ने इस तरह के ऋण (लोन) दिया करते थे।
1400 जिलों में मिलेगी यह ऋण (लोन) सुविधा
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) -प्रमोटेड होम फाइनेंस कंपनी (एचएफसी) ने लगभग 140 जिलों की पहचान की है जहां वह उन्नति के तहत उत्पाद पेश करेगी।
Home Loan ऑफर: PNB Housing ने बदले नियम, अब देगा 9-12 लाख रुपये तक का होम लोन...
Home Loan ऑफर: PNB Housing ने बदले नियम, अब देगा 9-12 लाख रुपये तक का होम लोन...
प्रसाद ने कहा, हम करीब 10-12 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करने जा रहे हैं। चाहे वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना हो।
इन सभी राज्यों में हमारी शाखाएं होंगी। कंपनी ने इस काम के लिए एक नया अधिकारी नियुक्त किया है, जो विशेष रूप से किफायती आवास खंड का काम देखेगा।
जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने उन्नति पोर्टफोलियो के जरिए 140-142 करोड़ रुपये का लोन वितरण किया और 30 जून, 2022 तक प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 3,047 करोड़ रुपये थी।



