रोते हुए निलंबित एसआई का वीडियो हुआ वायरल,फरियादी के पैरो में गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए,

भिलाई की पत्रिका न्यूज: घूसखोरी के आरोप में निलंबित एक एसआई का वीडियो वायरल हो रहा है। उपरोक्‍त वीडियो में निलंबित एसआई स्टिंग ऑपरेशन करने वाले व्‍यक्ति व फरियादी के सामने नीचे बैठकर हाथ जोड़ माफी मांगते नजर आ रहे हैं।


उपरोक्त घटना खुर्सीपार की बताई जा रही है। यह वीडियो 6 मार्च का है जिसे करीब 20 दिन बाद प्रसारित किया गया है जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार थाने में पदस्थ एसआई सतीश साहू व पुराना भिलाई थाने में पदस्थ एसआई नारद लाल तांडेकर को रिश्वत मांगने के आरोप में पांच मार्च को निलंबित कर दिया गया था।कृपाल नगर के सुखवंत सिंह ने दोनों का स्टिंग ऑपरेशन किया था।  व थाने में इसकी शिकायत भी की थी।


स्टिंग ऑपरेशन और शिकायत के बाद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने पांच मार्च को दोनों एसआइ को निलंबित कर दिया था।निलंबन के दूसरे दिन एसआई नारद लाल तांडेकर शिकायतकर्ता सुखवंत सिंह के घर पहुंचे। निलंबित एसआई नारदलाल तांडेकर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। गौरतलब हो कि उस शख्स का नाम अरविंद मेधे है।दोनों माफी मांगने फरियादी के घर पहुंचे थे ताकि सुखवंत सिंह अपनी शिकायत वापस ले जिससे वो दोनों अपनी ड्यूटी वापस ज्वाइन कर पाए।


  इस वीडियो में निलंबित एसआई नारद लाल तांडेकर जैसे ही गेट में दाखिल हुए फरियादी सुखवंत सिंह के पैरों में गिरकर माफी मांगते नजर आ रहे है। सिंह ने जब उसे उठाया तो वह घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़कर कुछ कहता नजर आया। दोनों एसआई का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले सुखवंत सिंह ने बताया कि 6 मार्च को निलंबित एसआई नारद लाल तांडेकर उनके घर आए थे। वह अपने किए पर माफी मांग रहा था । इस वीडियो को सोशल मीडिया में भी देखा जा सकता है।