भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बुधवार शाम विवाह रस्मो के बीच दूल्हा और दुल्हन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड अटैक किया जिनमें दूल्हा-दुल्हन सहित 10 लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय वहां पर लाइन गुल थी। जिसकी वजह से आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बस्तर जिले के आमा बाल गांव में बुधवार को घटित हुई है। सुधपाल गांव के रहने वाले डमरू बघेल 23 वर्ष का विवाह 19 वर्षीय सुनीता कश्यप से संपन्न हो रहा था विवादों के बीच अचानक से लाइट गुल हो गई इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा और दुल्हन पर एसिड डालकर हमला करने की कोशिश की जिसकी वजह से आज तक बैठे हुए 10 लोगों के ऊपर भी एसिड के छीटें पड़े इस घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में सभी को जबलपुर की महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार जारी है हालांकि इस हमले से किसी के भी गंभीर होने की सूचना नहीं मिली है।
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है साथ ही आशंका जाहिर की है की पुरानी दुश्मनी इस घटना की वजह हो सकती है।
