भिलाई की पत्रिका: भिलाई के राजीव नगर क्षेत्र में 2 सांड के बीच की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की है जहां बुजुर्ग महिला रुकमणी बाई अपने घर के बाहर बैठी हुई थी तभी वहां पर दो सांड लड़ते हुए आये और आपसी झगड़े में उन्होंने महिला को भी कुचल डाला जिससे महिला को काफी चोटें आई थी महिला की आवाज सुनकर घर के व आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की उम्र 80 वर्ष है इस घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश के साथ-साथ दहशत का भी माहौल है।
इस घटना के बाद से मोहल्ले वासियों ने निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर को ज्ञापन सौंपकर इस तरह के आवारा पशुओं को गौठान भेजने का अनुरोध किया है ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटना से बचा जा सके गर्मियों के दिनों में अमूमन लोग शाम के समय घर के बाहर बैठना पसंद करते हैं इस तरह का माहौल रहा तो लोग घर से बाहर निकलने के लिए भी डरेंगे। लोगों में अपने बच्चों को लेकर भी काफी ज्यादा चिंता है निगम द्वारा आश्वासन दिया गया है इस दिशा में जल्द से जल्द कोई हलपुर्वक कदम उठाया जाएगा।
