बेटे ने 2 दिन पहले कर लिया था सुसाइड बदबू आने पर दरवाजा तोड़कर देखने पर घर वालों को पता चला.....

भिलाई की पत्रिका:दुर्ग के पदमनाभपुर में 21 वर्षीय युवक का दो दिन पुराना शव फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया, जिसके बाद पीएम युवक ने फांसी क्यों लगाई पुलिस इसकी जांच कर रही है।


पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी के अनुसार मृत युवक की पहचान शिवकुमार उर्फ ​​छोटू के रूप में हुई है. वह निजी रोजगार में था और अटल आवास दुर्ग में रहता था। अपने परिवार में वह किसी से मिलकर नहीं रहता था।


 जिसके चलते वह अपने परिवार वालों से अलग रहता था और छत पर एक कमरे में अकेला रहता था। वह 30 मार्च की रात घर पहुंचा। मां ने पूछा कि रात हो गई है, खाना नहीं खाया तो खा लो। उसने खाना नहीं खाया और अपने रूम में सोने जा रहा हूं बोलकर सोने चला गया।



31 मार्च की सुबह जब उसकी मां  जगाने गई तो दरवाजे पर दस्तक दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो मां ने समझा कि वह सो रहा है और चला गई। इसके बाद 31 मार्च की शाम फिर से मां उसे जगाने आई। 


जब उसने दोबारा दरवाजा नहीं खोला तो मां को चिंता हुई। उसने यह बात अपने बेटों को बताई। इसके बाद जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छोटू का शव फंदे से लटका हुआ है।


इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सुसाइड नोट भी खंगाला, लेकिन कमरे में कुछ नहीं मिला। छोटू तीन भाइयों में मझला भाई था। 


पुलिस लोगों से पूछ रही है कि उसके घर में कैसे संबंध थे, बाहर कैसे संबंध थे। पूछताछ में भी अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है पूछताछ में केवल इतना पता चला है कि उसकी परिवार में किसी से बनती नहीं थी इसलिए वह अकेला रहा करता था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।