भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में नगर निगम को करीब 200 लोगों ने 7 करोड़ का चूना लगाया है जानकारी मिलते ही भिलाई नगर निगम में हड़कंप मच गया आनन-फानन में मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने निगम आयुक्त रोहित व्यास को इस मामले की जानकारी दी साथ ही उन्हें यह भी बताया कि यह घटना पिछले ढाई वर्षों से घटित हो रही है। करदाता प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने फर्जी चेक दिए हैं जिससे निगम के अकाउंट में 7 करोड का घाटा हुआ है। मामले का पता लगते हैं आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को बुलाकर इस बारे में जानकारी ली अधिकारियों ने भी इसे सही बताया इसके बाद निगम द्वारा ऐसे लोगों लोगों का लिस्ट तैयार किया जा रहा है जिन्होंने फर्जी चेक के माध्यम से नगर निगम भिलाई को लूटने की कोशिश की है।
85 लोगों का नाम इस लिस्ट में शामिल है साथ ही मामले की जांच की जा रही है और जो दोषी है होंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी इनमें कांग्रेस और भाजपा के नेता भी शामिल है ऐसा बताया जा रहा है।
घटना के बाद नगर निगम भिलाई के द्वारा एक अपील की गई है कि जो भी कर दाता अपना टैक्स चेक के माध्यम से पटाना चाहते हैं उन्हें अपने अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखना होगा किसी भी स्थिति में चेक बाउंस होने पर करदाता के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
फर्जीवाड़ा करने वालों के नाम को उजागर नहीं किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे 56 मामले हैं जिनमें जोन क्रमांक 1 से 12 मामले ,वैशाली नगर मदर टेरेसा नगर, खुर्सीपार, सेक्टर क्षेत्र जोन 5 से दर्जनभर मामले सामने आए हैं। लोगो को राहत देने यूपीआई सिस्टम के माध्यम से टैक्स जमा करने की शुरुआत की गई है।
