भिलाई की पत्रिका; प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जा बिलासपुर में शनिवार को तीन नए कोरोना मरीज मिले हैं। तीनों मरीज शहरी क्षेत्र के रहवासी हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है. इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
शनिवार को मिले मरीजों में शारदा विहार निवासी 48 वर्ष व्यक्ति (मोपका), दयालबंद बैंक ऑफ इंडिया के पास रहने वाला 26 वर्षीय युवक और ओम जोन कॉलोनी में रहने वाली 58 वर्षीय महिला,उसलापुर है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि की गई है। मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने फिर से शहरवासियों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश देना शुरू कर दी है। जिससे लोगों में संक्रमण का खतरा ना बढ़े।
सैंपल, ट्रीटमेंट, ट्रेसिंग का लिया जाएगा सहारा..
सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैंपल, ट्रीटमेंट, ट्रेसिंग का भी सहारा लिया जा रहा है. साथ ही जिलेवासियों को भी लापरवाही न बरतने की अपील की जा रही है। लोग सावधान होते तो स्थिति और नहीं बिगड़ेगी और सब कुछ सामान्य हो रहेगा। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
राज्य सरकार ने कोरोना नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही दिन प्रतिदिन अधिक से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। अब इसे और बढ़ाने के लिए शहरी क्षेत्र सहित पूरे प्रखंड के अंतर्गत सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना जांच केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है.।
पहली कड़ी में एनटीपीसी और एसईसीएल के अस्पतालों में कोरोना जांच की सुविधा दी जा रही है। इसके बाद अस्पतालों का चयन कर जिले में जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है। वैसे भी जिलेवासियों की उपेक्षा जारी है। लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए अब हर मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी. इसके लिए ट्रेसिंग टीम को निर्देश दिया गया है।
