भिलाई के सेक्टर 2 में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की....

 


भिलाई की पत्रिका: आजकल पारिवारिक संबंधों में होना   क्लेश होना आम बात हो गई। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो चुके हैं इसलिए पारिवारिक संबंध टूटते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सेक्टर 2 भिलाई निवासी रत्नेश सिन्हा ने अपनी सगी भाभी रीता सिन्हा को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने भागकर पड़ोसी पार्षद के यहां जाकर अपनी जान बचाई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार sector-2 निवासी  रीता सिन्हा सड़क 6 में अपने परिवार के साथ रहती है जहां कल अचानक दोपहर उसका देवर रत्नेश सिन्हा बिना बात के उससे गाली गलौज करने लगा मना करने पर उसे बिस्तर पर पटक कर गला दबाने लगा।


 जिससे उसने आरोपी को जमीन में धक्का देकर पड़ोस में रहने वाले पार्षद विशिष्ट नारायण मिश्रा के घर भागकर अपनी जान बचाई और उन्हें जानकारी दें और साथ ही वहीं से उसने अपने पति संजय सिन्हा मां बेटे अभिषेक सिन्हा को इस घटना के बारे में बताया इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है मामले की जांच की जा रही है