गर्मी को देखते हुए 30 अप्रैल तक स्कूलों की कक्षाओं का समय बदला..

..


भिलाई की पत्रिका: गर्मी अपने उफान पर चल रही है और ऐसे समय में घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है बच्चों के लिए तो और भी कठिन होता है क्योंकि लू लगने की आशंका बढ़ जाती है इन्हीं सब कारणों को देखते हुए लोक शिक्षण संस्थान द्वारा सभी शासकीय व निजी स्कूलों में कक्षाओं के पाली का समय बदल गया है जिसमें कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक तक समय तय किया गया है 


जिनमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक ,हाई सेकेंडरी स्कूल की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:00 तक सोमवार से शनिवार तक रहेंगी।


यह आदेश सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी किया गया है तथा जिन स्कूलों में कक्षाएं दो पाली में लगती है वहां पर सुबह की पहली के लिए 7:00 से 11:00 तक का समय तय किया गया है वह दोपहर में लगने वाली कक्षाओं का समय 11:00 से 3:00 तक का समय तय किया गया है। बता दें कि इस समय दुर्ग  जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी की मार झेल रहा है।


आने वाले समय में गर्मी का तापमान और बढ़ सकता है और अप्रैल के अंतिम समय में भी तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है जहां बच्चों को राहत देने के लिए इस आदेश को जारी किया गया है ताकि लू लगने की घटना से भी बचाव किया जा सके। वैसे भी मई से बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां लग जाएगी।