कोबरा सांप 4 घंटे तक सोती हुई महिला के ऊपर फन फैलाकर बैठा रहा, हैरान करने वाली घटना.....

 


भिलाई की पत्रिका: सांप को देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं सबसे खतरनाक जंतुओं में से एक सांप को माना जाता है और कोबरा सांप जहरीले सांपों में से एक हैं सांप से ही जुड़ी एक घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घटित हुई है जहां एक महिला के हाथ में सांप 4 घंटे तक फन फैलाकर बैठा रहा परंतु उसने महिला को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के गीतोरी गांव की है जहां रहने वाली 35 वर्षीय महिला यशोदाबाई मंगलवार रात्रि में खाना खाने के बाद सोने चले गए अचानक आधी रात उसे कुछ अपने हाथ पर रेंगने का एहसास हुआ उसने अपनी 18 वर्षीय बेटी से कहा की लाइट चालू करके देखो क्या है देखने पर बेटी स्तब्ध रह गई क्योंकि मां के हाथ में सांप  अपना फन फैलाए बैठा हुआ था यदि महिला शोर मचाती तो वह उसे व बेटी को नुक्सान पहुंचा सकता था।


महिला ने सूझबूझ से काम लिया और बेटी से कहा कि घरवालों को घटना के बारे में बताएं महिला का देवर वहां पहुंचा तब तक सांप पीठ की तरफ से रात में आकर लिपट कर फिर से बैठ गया था। इस घटना से पूरे गांव में हल्ला हो गया तथा हर कोई महिला को देखने आ रहा था किसी तरह सपेरे को ढूंढा गया सपेरे  मिलने तक सुबह के 6:00 बज चुके थे सपेरे के आने के बाद सांप को काबू में किया गया।



हालांकि सांप ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया और महिला 4 घंटे तक उसी अवस्था में लेटी रही। हो सकता है सांप रात के अंधेरे में घर में घुस गया हो जिसकी वजह से यह घटना घटित हो गई ।