भिलाई की पत्रिका:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 6 महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से लोग में काफी आक्रोश हैं। दुर्ग पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
CSP दुर्ग वैभव बैंकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30-31 मार्च की रात हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से चोरी हो गया था।दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव प्रसव के बाद अपने मायके नगपुरा में थी. प्रसव के बाद वहां उसका इलाज चल रहा था।
30-31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी। उसने 6 माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव को वहीं सुला दिया और अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई. कुछ देर बाद वह वहां से वापस आयी तो देखा कि उसका बच्चा पलंग पर नहीं है। मालती बहुत घबरा गई और बच्चे को तलाश किया पर उसे बच्चा कहीं नहीं दिखा तो उसने अपनी मां और भाई हिरेंद्र यादव को इस बारे में बताया।
बहुत खोजने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने नागपुरा चौकी में जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव शिवनाथ नदी में मिला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने 6 साल के मासूम के लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए दुर्ग एसपी ने अलग से विशेष टीम गठित की है। टीम परिवार के सदस्यों और गांव में जाकर पूछताछ कर रही है कि मालती या उसके पति का उसके परिवार और ससुराल वालों से किस कैसे थे। ताकि बच्चे के हत्यारे का पता लग पाए।
