प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, 6 बार आरोपी की पटवारी बहन ने गर्भपात भी करवाया,सस्पेंड....



भिलाई के पत्रिका: राजनांदगांव जिले के हाल ही में हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी की पटवारी बहन को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है उसके खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बसंतपुर का है जहां की एक दलित युवती का पटवारी के भाई के साथ प्रेम संबंध चल रहा था आरोपी केवल युवती का दैहिक शोषण कर रहा था उसे शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा इसी बीच पीड़िता 6 बार गर्भवती हो गई। 


और हर बार उसकी पटवारी बहन दलित युवती का गर्भपात करवाती रही और झांसा देती रही कि उसका भाई उससे से शादी करेगा बार-बार की पीड़ा से परेशान होकर पीड़िता ने युवक से शादी करने के लिए अनुरोध किया उसके बाद वह मुकर गया लड़की को मजबूरी में आकर थाने जाना पड़ा।


थाने जाने वाली बात को सुनकर आरोपी युवक अजय ठाकुर फरार हो गया किंतु उसकी पटवारी बहन इस पूरे मामले में आरोपी का साथ देती रही इस वजह से बनरसी की पटवारी सोनम सिंह के खिलाफ बसंतपुर थाने में धारा 376, 376 (2) एन, 315, 34, भादवि 3 (2) v क एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है तथा कलेक्टर द्वारा उसे पद मुक्त कर दिया गया एवं जेल भेज दिया गया है।