ब्रेकिंग न्यूज़ भिलाई: भाजपा के 8 पार्षद हो सकते हैं निष्कासित।

भिलाई की पत्रिका:नगर निगम भिलाई से बर्खास्त हो सकते हैं भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षद। नगर निगम सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा है कि 31 मार्च को बजट के लिए बुलाए गए विशेष सम्मेलन में कुछ विपक्षी पार्षदों ने सदन का अनादर किया।वे दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।


 पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा वार्ड 17 नेहरू भवन, नगर पीयूष मिश्रा वार्ड 38 सोनिया गांधी, वीना चंद्राकर वार्ड 41 औद्योगिक नगर छावनी, स्मिता दोड़के वार्ड 20 वैशाली नगर, महेश वर्मा वार्ड 11 फरीदनगर, संतोष मौर्य वार्ड 15 अंबेडकर नगर कोहका, विनोद सिंह वार्ड 42 गौतम नगर खुर्सीपार जोन-1 और सत्यादेवी जायसवाल वार्ड 30 प्रगति नगर कैंप-1 का नाम शामिल है।


तोहफा लौटाने सदन पहुंचे थे पार्षद

 शुक्रवार को बजट बैठक शुरू होते ही ये पार्षद मेयर नीरज पाल के सामने जा पहुंचे। उनके सामने बॉक्स रख कहा कि आपकी तरफ से कोई घर आया था और यह उपहार छोड़ गया है। वे यह नहीं लेना चाहते। इस पर कुछ देर सदन में हंगामा भी हुआ। पार्षदों की इस हरकत से सदन सन्न हो गया। डिब्बे में क्या था, इसका पता नहीं चल सका है।



यह बाहर का मामला, सामग्री को सदन में लाना गलत था.....

सभापति गिरवर बंटी साहू का कहना है कि उपहार किसने भेजा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अगर पार्षदों को इस पर कोई आपत्ति होती तो वे बाहर ही मामला सुलझा लेते। सदन का इससे कोई लेना-देना नहीं था। 


ऐसी सामग्री को सदन में लाना और उसे सामने की मेज पर रखना सदन का अपमान है। बैठक की कार्यवाही में इसका उल्लेख करते हुए वे ऐसे सभी पार्षदों को बर्खास्त करने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे।