भिलाई की पत्रिका: कोतवाली रायपुर थाना क्षेत्र स्थित डिग्री गर्ल्स कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कालीबाड़ी गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पेपर खराब होने से छात्रा के परेशान होने की आशंका जताई जा रही है पुलिस का कहना है कि प्रथम सूचना के अनुसार छात्रा पेपर खराब होने से परेशान थी।सूचना मिलने पर दोपहर बाद पहुंचे छात्रा के परिजनों ने हंगामा कर दिया। छात्रा के पेपर खराब होने के कारण आत्महत्या करने की बात को परिजनों ने इनकार कर दिया है। तथा मामले की गंभीर जांच की मांग की है।
कोतवाली थाना प्रभारी लखन पटेल के जानकारी के मुताबिक बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कालीबाड़ी स्थित एसटी-एससी बालिका छात्रावास में एक छात्रा ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया है।
जहां पहुंचने पर छात्रा का शव पंखे से लटका मिला बता दे कि खरोरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा का 29 मार्च को अंग्रेजी का पेपर था। पेपर देने के बाद छात्रा परेशान हो गई। माना जा रहा है कि पेपर खराब होने के कारण छात्रा ने ऐसा कदम उठाया होगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर शाम परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से बाहर निकाला गया।पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
