एकतरफा प्यार में जेल से रिहा हुए युवक ने की नाबालिग की हत्या......

 भिलाई की पत्रिका: भिलाई सुपेला में एक तरफा प्यार में आरोपी ने नाबालिग पर चाकुओं से हमला कर बेरहमी से मार डाला। बीच-बचाव करने आई बहन पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही आरोपी हत्यारे महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।




सुपेला पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपी महेश यादव चोरी के मामले में जेल जा चुका है।वह इसी महीने जमानत पर बाहर आया था। वह दुर्गापुरा की 17 वर्षीय किशोरी को एकतरफा प्रेम करता था। गुरुवार दोपहर किशोरी व उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन सुपेला स्थित शीतला माता मंदिर में राम नवमी का पूजन करने गई थी। इसी बीच मंदिर के पास रहने वाले आरोपी महेश की नजर उस पर पड़ गई।


वह सब्जी काटने वाले चाकू को जान से मारने की नीयत से घर से लाया था। शीतला तालाब के पास उससे बात करने के बहाने मंदिर के तालाब में एक टापू पर ले गया और  इसके बाद महेश ने अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ दूर खड़ी उसकी छोटी बहन को जब इस बात का पता चला तो वह बीच-बचाव करने आई। महेश ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।



शीतला माता के मंदिर के पास दिन में भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां नाबालिग की हत्या को अंजाम दिया गया। इससे भंडारे के बाद भी लोगों की काफी भीड़ रही। आरोपी  ने दोपहर 3.30 से 4.30 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया। इसी बीच इलाके के कई लोगों ने आरोपी को भागते हुए देख लिया। लेकिन जब तक वह घटना की जानकारी पाते तब तक आरोपी फरार हो चुका था।


आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज है जिसकी वजह से नाबालिक के घरवाले उस लड़के को नापसंद करते थे व नाबालिग भी उसे पसंद नहीं करती थी इसी का बदला लेने उसने नाबालिक लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।