चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी की डंडे से पीट कर हत्या कर दी.....


भिलाई के पत्रिका: रायगढ़ में बीते सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट कर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रात भर घर नहीं आई थी जिसकी वजह से वह नाराज था सुबह वह जैसे ही घर आई गुस्से से वह अपनी पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 


मृतिक महिला की उम्र लगभग 48 वर्ष है। घटना कापू से 10 किलोमीटर दूर बारबंद गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला का बेटा काम करने बाहर गया हुआ है और उसके जाने के बाद से महिला नशे की आदी हो चुकी है और नशा करने के बाद वह रात भर घर से बाहर ही कहीं भी सो जाती है जिसकी वजह से उसके पति को उसके चरित्र पर शक था यही वजह थी कि जब मृतका सुबह घर लौटी तो पति ने उस पर हमला कर उसे मार डाला।


घटना में इस्तेमाल डंडे को पुलिस ने जप्त कर लिया है वह साथ ही साथ में खून से सने कपड़े व मिट्टी को इन्वेस्टिगेशन के लिए भेज दिया गया था।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।