दुर्ग के चंदखुरी स्थित राईस मिल में लगी आग: लाखो का समान जल के खाक.....

भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चनदखुरी स्तिथ राकेश राइस मिल बीती रात भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और तीन दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। 4-5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग से काफी नुकसान हुआ है।


पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी के अनुसार 16 अप्रैल की रात 10 बजे चांदखुरी गांव स्थित राकेश राइस मिल में आग लगने की सूचना मिली थी. उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। जब वह खुद मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां भीषण आग लगी हुई है। भीषण आग के चलते भिलाई स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा।पुलिस के द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं।



साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि छुट्टी के दिन भी मजदूरों से कम लिया जा रहा था।जबकि शनिवार व रविवार को मिल में केवल लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया जाता था।हो सकता पॉलिसी क्लेम के कारण भी आग की घटना हुई हो।हालाकि यह  अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।जांच जारी है।