भिलाई की पत्रिका: दुर्ग भिलाई में बीते शनिवार रविवार के दरमियान दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में जलता हुआ बल्ब निगल आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा आनन-फानन में उसे सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोपी का नाम यश गोड उम्र 30 वर्ष है। आरोपी आवेदन अपराधी है व नशे का आदि भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले शनिवार के दिन आरोपी स्मृति नगर स्थित बस्ती में चोरी करने की नियत से गया था वहां उसे एक घर में महिला अकेली मिल गई जहां उसे अकेली पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया वह उसका मोबाइल छीन कर भाग गया इसके बाद महिला ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
।बाद में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की तलाश की गई इसके बाद में आरोपी युवक पकड़ा गया और उसे थाने लाया गया था जहां आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बहाना बनाकर बाथरूम जाने की बात बोलकर बाथरूम के अन्दर जल रहे बल्ब को मुंह में ले लिया जिससे उसके मुंह से खून बहने लगा जिसे देखकर सभी पुलिस वालो के होश उड़ गए। तत्काल उसे सुपेला के शासकीय अस्पताल लाया गया जहां उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।आरोपी की हालत खतरे से बाहर है।
