भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को बीते दिन उनकी ही फालोगार्ड गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें सिर व पैर मामूली चोटें आई हैं।
घटना के वक्त वे कार में ही अपना लंच कर रहे थे संतुलन खो देने की वजह से उनके कार के पीछे चल रही गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंगलवार की रात रायपुर से रायगढ़ के खरसिया नंदेली जा रहे थे जहां रास्ते में भोजपुरी टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई सभी भाग कर उमेश पटेल के पास पहुंचे और देखकर कि उन्हें मामूली चोटें आई है सभी ने राहत की सांस ली और उन्हें छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर विश्राम करवाया उसके कुछ देर बाद उन्हें लिंक रोड स्थित अस्पताल में ले जा ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई इसके बाद उन्होंने अपना खरसिया का प्रोग्राम रद्द कर रायपुर के लिए रवानगी की।
