बदसलूकी करने पर पूर्व सरपंच की ग्रामीण महिलाओं ने की चप्पल से पिटाई ।

भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के कामेश्वर  में कुछ महिलाओं ने पूर्व सरपंच की चप्पलों से पिटाई कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं जंगल में महुआ बीने गई थी।


जहां पर गांव का पूर्व सरपंच शिव प्रसाद सिंह आ पहुंचा और महिलाओं को महुआ ना बीनने की हिदायत देने लगा और साथ ही यह भी कहने लगा कि तुम यहां महुआ नहीं बन सकती हो यह जंगल तुम्हारा नहीं है उनसे बदतमीजी करने लगा और गाली गलौज भी करने लगा जिसकी वजह से महिलाएं आक्रोश में आ गई और पूर्व सरपंच की चप्पलों से जमकर पिटाई की।


सनावद थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी रजनीश सिंह का कहना है की महिलाएं बड़ी संख्या में गांव से सटे जंगल में महुआ बीनने गई थी जहां पूर्व सरपंच के साथ उन लोगों की कहासुनी हो गई कारण यह था पूर्व सरपंच का कहना था कि वह वन समिति का अध्यक्ष है उन लोगों का कोई अधिकार नहीं है वह जिसे परमिट देगा वही जाकर वहां पर महुआ बिन सकते हैं।


 साथ ही वह महिलाओं से बदसलूकी भी करने लगा जिससे महिलाएं आक्रोशित होकर पूर्व सरपंच को घेरकर चप्पलों से पिटाई की तथा उसे साड़ी पहनाने की भी कोशिश की हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की और से कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।


 पुलिस का कहना है कि बिना शिकायत के वह कोई कार्यवाही नहीं कर सकती। घटना का वीडियो पास खड़े कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है।