भिलाई की पत्रिका: दुर्ग जिले के भिलाई में चंद्र मौर्य टॉकीज के पास एक पानी के टैंकर का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से एक महिला के साथ दुर्घटना घट गई जिसमें महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया। उसे में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल 6:30 बजे शाम की है जहां नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज बनाने वाली कंपनी के पानी के टैंकर नंबर सीजी 07 सी 3689 चालक ने ब्रेक फेल होने की वजह से वह ब्रेक नहीं लगा पाया और गाड़ी पीछे की ओर ढलान की तरफ जाने लगी जिससे पीछे की तरफ दुपहिया वाहन सवार महिला अपने बेटे के साथ ही वह टैंकर की चपेट में आ गई और उसका पैर बुरी तरह कुचल गया बच्चे ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली ऐसे कैसे कुछ नहीं हुआ है महिला को तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
