फ्रिज बनाने आए युवक ने कि नाबालिग लड़की से छेडछाड़,लोगों ने आरोपी की खूब पिटाई कर पुलिस के हवाले किया....

 



भिलाई की पत्रिका: दुर्ग के नंदिनी अहिवारा क्षेत्र में १७ अप्रैल को एक युवक ने फ्रिज बनाने के गए घर में नाबालिग लड़की को अकेली पाकर छेड़खानी करने की कोशिश की जिससे नाबालिग ने शोर मचाकर लोगो को बुलाया उसके बाद लोगो ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नाबालिक लड़की के घर फ्रिज बनाने के नाम से गया हुआ था जहां नाबालिक के माता-पिता व घर पर कोई सदस्य ना होने की वजह से उसकी नियत खराब हो गई और उसने नाबालिग को पानी लेने भेजा जैसे ही लड़की रसोई घर की तरफ गई उसने उसे पीछे से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा नाबालिक डर के मारे लोगों को आवाज देकर चिल्लाने लगी।


 नाबालिग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर  आए और मामला जानकारी में आते ही आरोपी की पिटाई शुरू कर दी और उसे लहूलुहान कर दिया इस बीच कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे थे पुलिस को मामले को सूचना दी गई ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक इसके पहले भी छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका है।