रायपुर में पिता ने अपने ही ३ साल के बेटे और पत्नी को जहर देकर मार व खुद आत्महत्या कर ली......

 


भिलाई की पत्रिका: प्रदेश के रायपुर शहर से लगे गांव मोतीमपुर खुर्द में एक 27 वर्षीय युवक  अपनी ही 24 वर्षीय पत्नी व 3 साल के बेटे को खाने में जहर देकर मार डाला व बाद में खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम तुकेश सोंकेवारे है कि पत्नी नितिक्षा व बेटे निहाल के साथ मोतीमपुर खुर्द गांव में रहता था।वह रोजी मजदूरी का कार्य करता था।अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया परंतु घटना स्थल से चूहे मारने की दवा पाई गई है।पतासाजी करने पर मालूम चला कि घर में उसने रात में खाना खाया और सोने चला गया।आसपास और भी लोगो से पूछताछ करने पर मालूम चला कि रात में लड़ाई झगड़े की भी कोई आवाज नहीं आ रही थी।


घटना कि सूचना मृतक के दोस्त ने दी जिसने उसे कम पर बुलाने के लिए आया था।दरवाजा नहीं खोलने पर उसने खिड़की से झांक के देखा तो बिस्तर पर मां बेटे की लाश पड़ी थी व मृतक की लाश मायार में लटकी हुई पाई गई।


घटना को सुनकर गांव में सभी हैरान है।पुलिस ने तफ्तीश जारी कर दी है।व शवो को पीएम के लिए भेज दिया है।