रायपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हाईटेंशन तार छूने से मौत.....




भिलाई के पत्रिका: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा में शनिवार की रात मानसिक रूप से विक्षिप्त 28 वर्षीय युवक ने रेलगाड़ी के ऊपर चढ़कर हाईटेंशन तार को छूने की कोशिश की जिससे कि उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि पहले ब्लास्ट हुआ और युवक बुरी तरह से झुलस गया ऑन द स्पॉट उसकी मौत हो गई।


आनन-फानन में पुलिस सूचित किया गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की किंतु उसका शव बुरी तरह झुलस चुका था हाथ से बने हुए टैटू  से उसकी पहचान हो पाई।


मृतक की पहचान तिल्दा नेवरा के वार्ड १४ निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त व नशे का भी आदी था उसके पिता दिव्यांग है व उसकी मां का भी स्वर्गवास हो चुका है। पिछले 3- 4 वर्षों से उसका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस को यह हत्या का मामला लगा पर बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला क्लियर हो गया।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।