भिलाई की पत्रिका: बालोद जिले के परसघाट गांव में एक 24 वर्षीय ने अपनी नाबालिक दोस्त की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने की कोशिश की इसके बाद उसने खुद का गला काट लिया ।इस घटना में दोनों की हालत गंभीर है तथा उनका इलाज जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद जिले के उसरी टोला निवासी 24 वर्ष युवक का पारसघाट की एक नाबालिक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।गुरुवार के दिन आरोपी युवक किशोरी से उसके घर मिलने पहुंचा था।
घटना के वक़्त नाबालिग लड़की के घर पर कोई सदस्य भी नहीं था जहां किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और इस बात को आसपास के लोगों ने भी सुना था तभी आरोपी युवक ने किशोरी पर धार दार हथियार से उसकी गरदन काटने की कोशिश की जिससे नाबालिक घायल होकर नीचे गिर पड़ी उसके बाद युवक ने भी गला काट कर अपनी जान देने की कोशिश की घटना की सूचना पाते ही लोगों ने संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है स्तिथि को देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां अभी भी उनकी हालत गंभीर है पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है इसी वजह से दोनों में आपसी लड़ाई में घटना घटित हुई होगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
