एएसआई का माफी वीडियो वायरल करने वाले सरदार ने किया एएसआई से मारपीट,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
भिलाई की पत्रिका : भिलाई में कुछ दिन पूर्व हुए रिश्वतखोरी मामले में लाइन अटैच एएसआई नंदलाल तांडेकर ने ट्रांसपोर्टर सुखवंत सिंह व उनके भतीजे प्रिंस सिंह के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज का मामला दर्ज कराया है. एएसआई तांडेकर वही शख्स हैं, जिनका कुछ दिन पहले सुखवंत सिंह से माफी मांगने का वीडियो वायरल हुआ था।
एएसआई नंदलाल तांडेकर ने दुर्ग कोतवाली थाने को दुर्ग में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पटेल चौक दुर्ग में उनकी ड्यूटी लगी थी. इसी बीच सरदार सुखवंत सिंह और प्रिंस सिंह वहां से गुजरे। दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच सरदार सुखवंत सिंह उनके पास आए और कहा कि तुम्हारा माफीनामा वीडियो वायरल हो गया है कैसा लगा?
इस पर नंदलाल ने सुखवंत सिंह को गद्दार कहा।इस बात सुखवंत सिंह और इसके भांजे प्रिंसी ने नंदलाल से गाली गलौज का मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद सिपाही अरविंद कुमार ने मामले में बीच-बचाव किया लेकिन दोनों आरोपी नहीं माने।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है भिलाई थाने में पदस्थ एएसआई नंदलाल ताडे ने मार्च माह में सुखवंत सिंह का ट्रक पकड़ा था जिसके बदले उस उसने आरोपी से 15 सो रुपए रिश्वत मांगी थी इसका वीडियो सुखवंत ने अपने मोबाइल में बना लिया था।
इसी प्रूफ को लेकर सुखवंत सिंह ने मामला आईपीएस डॉ अभिषेक पल्लव के सामने रखा था मैसेज देखने के बाद डॉ अभिषेक पल्लव ने एएसआई को लाइन अटैच कर दिया था इसी बात को लेकर नंदलाल आरोपी के घर गया था जहां बाद में माफी मांगने का वीडियो आरोपी ने वायरल कर दिया था।
