भिलाई की पत्रिका: प्रदेश में कोरोना की लहर तेजी से बढ़ती जा रही है आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं ऐसे मामलों में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी पाई गई है।जहां 518 नए संक्रमित पाए गए है जिनमें 3 की मौत हो गई है। प्रदेश में संक्रमण की दर 9.69 है।
रायपुर में सबसे ज्यादा 65 संक्रमण के मरीज पाए गए है।बलोदाबाजार में 49,दुर्ग में 37, सरगुजा में 34, बिलासपुर में 29, राजनांदगांव 33, महासमुद 28, कोरिया 27, दंतेवाड़ा 22, बेमेतरा 26, कांकेर में 26 पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5444 की सैंपलिंग की गई थी जिनमें यह आंकड़े निकालकर सामने आए है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगो की लापरवाही संक्रमण की दर को बढ़ा रही है।लोगो को सख्ती गाइड लाइन का पालन करने को कहा जा रहा है पर जागरूक होने बावजूद भी पिछले बार की गलतियां दोहराई जा रही है।जिससे कि सरकार व सवास्थ्य विभाग की बढ़ती जा रही हैं।
