IIT bhilai की उपलब्धि दृष्टि बाधित लोगों के लिए बनाया स्मार्ट एटीएम...

 

भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित  प्रोद्योगकी संस्थान IIT भिलाई ने अपने तकनीकी नई कार्य विधि पद्धति द्वारा दृष्टि बाधित लोगों के लिए स्मार्ट एटीएम का निर्माण किया है जिसके माध्यम से बिना किसी मदद के दिव्यांग व्यक्ति अपने पैसे खुद ATM से निकाल सकते हैं।


इस माध्यम के द्वारा समाज को इसका लाभ जरूर मिलेगा क्योंकि दृष्टिबाधित व्यक्ति को ATM के द्वारा पैसा निकालने में दिक्कत होती थी जो कि इस तकनीकी विधि उपकरण के द्वारा दूर कि का सकती हैं। इस उपकरण को स्वदेशी तरीके द्वारा बनाया गया है जिसे बैंकिंग के काम भी आसानी से हो पाएंगे। यह एक डोंगल की तरह कार्य करेगा।


आईआईटी भिलाई के निर्देशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने कहा है की तकनीकी नवाचार के माध्यम से हम इसे व्यवसायिक रूप मैं भी उपयोग कर सकते हैं जैसे कि फसलों में उत्पादकता, चिकित्सा ,व्यवसायिक कार्यक्षमता की गति बढ़ा सकते हैं जिससे कि समाज में इसका लाभ होगा जो कि आगे चलकर देश हित में लाभकारी होगा। साथ ही संस्थान में 25 तरह के तकनीकी नवाचार भी प्रदर्शित किए गए।