ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में महादेव ऐप से जुड़े भाजयुमो नेता और भिलाई के सटोरिए का ब्रांच उजागर, दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की, 6 आरोपी गिरफ्तार

 ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अत्रा बुक नंबर 244 हजारीबाग झारखण्ड क्षेत्र में संचालित हो रहे ऑनलाईन जुआ सट्टा के ब्रांच को दुर्ग पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया। विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने- देन किया जा रहा था। 


06 आरोपी और आरोपियों के कब्जे से 03 नग लैपटाप, 17 नग मोबाईल, 02 नग पोर्टेबल वाई- फाई राऊटर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है। 

 

महादेव बुक से जुड़े अन्य मोबाईल नंबरों का खुलासा भी हुआ है। प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के सूक्ष्म विश्लेषण पर बड़े खुलासे होने की संभावना पुलिस द्वारा व्यक्त की गई है। अन्य राज्यों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान, ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सबूत इकट्ठे किए गए।


 एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने झारखण्ड के हजारीबाग शहर में भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त की। उक्त सूचना मिलने पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक याकूब मेमन के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मुताबिक इस सूचना के आधार पर, विशेष टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र में स्थित ऑनलाइन सट्टा एप्प रेड्डी अंत्रा की संचालन को बंद करने के लिए कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में प्रकाश सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह भाजपा छ.ग.भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर साथ ही भिलाई के एक समिति के सक्रिय सदस्य भी है। उनके सोशल मीडिया साईट पर उनकी फोटो छत्तीसगढ़ के साथ साथ भिलाई के बड़े भाजपा नेताओं के साथ देखी जा सकती है।




इन आरोपियों के पास 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल, 02 पोर्टेबल वाई-फाई राउटर, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और अन्य दस्तावेज थे, जो ऑनलाइन सट्टे के धंधे में उपयोग किए जा रहे थे।




 हिरासत में लिए गए आरोपियों पर थाना जामुल से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक शिव तिवारी, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक जगजीत सिंह, रिंकू सोनी, बालमुकंद साहू, अभय राय, विक्रान्त कुमार एवं थाना जामुल से सउनि इमानवेल खलखो को भी सराहा गया।


आरोपीगण:-


प्रकाश सिंह पिता: भीम सिंह उम्र: 30 वर्ष सा. हाऊसिंग बोर्ड, दादर चरोदा, भिलाई।


आनंद सिंह पिता: भीम सिंह उम्र: 27 वर्ष सा. हाऊसिंग बोर्ड, दादर चरोदा, भिलाई।


रिशु सिंह पिता: भीम सिंह उम्र: 25 वर्ष सा. हाऊसिंग बोर्ड, दादर चरोदा, मिलाई।


नितेश कुमार सिंह पिता: श्रीकांत सिंह उम्र: 26 वर्ष सा. संग्राम चौक, केम्प 01, भिलाई।


अकाश महानंद पिता: मनोज महानंद उम्र: 21 वर्ष सा. मॉडल टाऊन, इन्द्रा नगर, भिलाई।


रवि उर्फ गोलू तांडी पिता: संजय उर्फ दारा उम्र: 29 वर्ष सा. मॉडल टाऊन, इन्द्रा नगर, भिलाई।