प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवम्बर को रायपुर में अपना रोड शो करेंगे,BJP की तैयारियां शुरू.......

भिलाई की पत्रिका:रायपुर,छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रति, राजनीतिक पार्टियां प्रचार के लिए सजीव हो रही हैं। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान, एक महत्वपूर्ण सुचना की घोषणा हुई है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में अपना रोड शो करेंगे| इस अवसर पर रायपुर के सभी चार विधानसभा सीटों के BJP प्रत्याशी भी इस रोड शो में भाग ले सकते है|



पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो तेलीबांधा चौक से शुरू होने के बाद जीई रोड से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक पहुंचेगा. प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट मैप जल्द ही जारी किया जाएगा. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी एक बार फिर नवम्बर में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं|

पीएम मोदी के दौरे को लेकर राज्य सरकार की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं|प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर आएंगे|इस दौरान पीएम मोदी तेलीबाँधा चौक से दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक रोड शो करेंगे. इस दौरान उनके साथ रायपुर की चारों विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी, पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं|