कांकेर में मुट्ठभेड़ में 2 नक्सलीयो की मौत, सेना द्वारा तलाशी अभियान जारी.....

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :एक बार फिर कांकेर जिले में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, और अन्य हथियार किए गए हैं। इस घटना की जानकारी आईजी बस्तर, पी सुंदरराज ने प्रदान की है।बता दे की छत्तीसगढ़ काफी टाइम से नक्सलवाद से जूझ रहा है पर साथ ही साथ उनको सफाया करने का प्रयास कर रहा है | 



आईजी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह के लगभग आठ बजे हुई, जब कोयलीबेड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत स्थित एक जंगल में, जब राज्य पुलिस बल की एक टुकड़ी , जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी ख़तम होने के बाद घटनास्थल से दो पुरुष नक्सलीओं के शव, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, और अन्य हथियार जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलीओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है |