भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कटघोरा, आजकल कुत्तो का आतंक हर जगह व्याप्त है चाहे वो घर के पालतू हो या फिर गली के घुमंतू| ऐसे ही एक घटना कटघोरा के वार्ड 4 मेनोनाइट चर्च के पास तहसील भाटा में निवास करने वाले भूपेंद्र डिक्सेना की छह साल की बेटी, मान्यता डिक्सेना के साथ घटी बच्ची को दो कुत्ते ने काट लिया। इसके परिणामस्वरूप बच्ची के कान, सिर, पेट, और गुप्तांग में चोटें हो गई हैं। यह निर्दोष बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसके शरीर पर 16 टांके लगाए गए हैं। वर्तमान में उसकी स्थिति गंभीर मानी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी
प्रगति जायसवाल ने बताया कि मेरी बहन कविता और जीजा भूपेंद्र डिक्सेना की छह साल
की पुत्री मान्यता डिक्सेना है। स्कूल से छुट्टी पर आने पर, बच्ची अपनी नानी के घर चर्च गली रोड पर
आती है। 27 अक्टूबर को भी, वह आई, और मुख्य द्वार के पास घर के लोग रंगोली बनाने में व्यस्त थे। इस
दौरान, मान्यता
भी पहुंच गई। पड़ोस में बंटी लाल 55 वर्षीय निवासरत है और उनके घर में दो विदेशी
पालतू कुत्ते रहते हैं।
पडोसी
के उनके अच्छे सम्बन्ध है व हमेशा की तरह बंटी लाल के बच्ची को आवाज लगाने पर
बच्ची दोनों के घर के आँगन के बीच बने 3 फीट की दिवार पर चढ़ गयी नीचे कूदी और बंटी
लाल के गोद में चली गयी जिससे उसके दोनों विदेशी नस्ल के कुत्तो ने बच्ची पर हमला
कर दिया जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी|
इन
सब के बीच में कुत्ते के मालिक बंटी लाल, दूध
वाला व लड़की के मामा ने भी मासूम को छुड़ाने की कोशिश की तो कुत्ता ने उन्हें भी
काट लिया। इतना ही नहीं मासूम को बचाने बसंत जायसवाल घर के पालतू कुत्ते ने कोशिश
की, पर विदेशी कुत्ते के सामने देसी कुत्ता
टिक नही पाया। किसी तरह मासूम को बचा कर सरकारी अस्पताल ले गए जहां मासूम के सिर
,पैर ,हाथ व् गुप्तांग में चोंटे आई है जहां बच्ची को 16 टांके लगाये गए है|

