सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया केस में जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान ईडी से पूछा निचली अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया अब तक क्यों नहीं हुई.........

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया केस में जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान ईडी से पूछा निचली अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया अब तक क्यों नहीं हुई.........

RBHART.LIVE NEWS : दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज (सोमवार, 16 अक्टूबर) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस बीच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि वे आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाने पर विचार कर रहे हैं.

सुनवाई के दौरान जजों ने ईडी से पूछा कि निचली अदालत में अब तक सिसौदिया के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया क्यों शुरू नहीं हुई है? कोर्ट ने कहा कि किसी को इतने लंबे समय तक जेल में रखना गलत है|




आम आदमी पार्टी दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है| हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि सत्येन्द्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की गई लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला, मनीष सिसौदिया के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला| आज संजय सिंह को भाजपा का विरोध करने की सजा मिल रही है.

आपको बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी और सीबीआई ने 'आप' के दो बड़े नेता संजय सिंह और मनीष ससोदिया समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है|