सीएम बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप पर ईडी के चालान पर केंद्र सरकार पर आरोप - चुनावी फंड के कारण एप बंद नहीं करवा रही सरकार...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़: रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. इस बीच महादेव ऐप पर सियासी खेल तेज हो गया है. सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. इस बीच मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि केंद्र सरकार ऐप को बंद क्यों नहीं कर देती? ऐप को बंद करने की जिम्मेदारी केंद्र की है, राज्य की नहीं. आपको बता दें कि ईडी ने रविवार को महादेव ऐप मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है|



इस बीच महादेव ऑनलाइन सत्ता ऐप को लेकर ईडी के चालान पर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि हो सकता है कि चुनावी फंड लिया गया हो, इसलिए ऐप को बंद नहीं किया जा रहा है. कांग्रेस द्वारा दाऊद और पाकिस्तान के जरिए महादेव को सट्टेबाजी का पैसा पहुंचाने के सवाल पर बीजेपी ने कहा कि इससे ज्यादा मूर्खतापूर्ण और हास्यास्पद क्या हो सकता है. शायद पूरे देश में अगर किसी राज्य ने कार्रवाई की तो हमने छत्तीसगढ़ में कार्रवाई की.

ऐप के संचालक की गिरफ्तारी पर सीएम बघेल ने कहा कि वह विदेश में है. यह ऐप पूरे भारत में चल रहा है। इसमें आपके अपने लोग (बीजेपी) बैठे हैं. केक काट रहे हैं, पार्टी कर रहे हैं, आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे? हमने कार्रवाई की, आप कार्रवाई नहीं कर रहे, आपके क्या रिश्ते हैं? पाकिस्तान से पैसा आने के आरोपों के सवाल पर सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि आम लोग सट्टेबाजी खेलते हैं.इन्हें संचालक को पकड़ना चाहिये उल्टा ये हमारे लोगो को पकड़ रही है जिन्होंने कुछ भी नहीं किया है|       

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीजेपी कार्यालय एकतम परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल को सट्टा ऐप पसंद है और भ्रष्टाचार पसंद है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि केंद्र ने महादेव ऐप को बंद क्यों नहीं किया, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री को अपने संवैधानिक अधिकार पढ़ लेने चाहिए. उनके पास छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप को ब्लॉक करने का अधिकार है|