भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के मद्देनजर कलाकारों द्वारा किये जा रहे टॉक शो को लोगों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। भिलाई की उभरती चित्रकार सारिका गोस्वामी की ग्राफिक्स कला को देखने के लिए रविवार शाम सिविक सेंटर कृष्णा अर्जुन रथ परिसर में सैकड़ों दर्शक एकत्र हुए। इस बीच 12 कलाकारों को राष्ट्रीय कलाकार पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया|
बता
दें कि भिलाई में ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को लेकर
देश-विदेश के कलाकार एक मंच पर जुटे हैं. भिलाई स्टील प्लांट और ललित कला अकादमी
नई दिल्ली को धन्यवाद देने के लिए, उन्होंने कलाकारों के प्रदर्शन और बातचीत के लिए एक टॉक शो कार्यक्रम
शुरू किया है।
इसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह सिविक सेंटर
कृष्णा अर्जुन रथ के खुले प्रांगण में कला प्रदर्शनी एवं व्यक्तित्वों के कार्यों
पर परिचर्चा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में रथ के मंच पर भिलाई की
प्रतिभावान चित्रकार सारिका की ग्राफिक्स कला की प्रदर्शनी लगाई गई।
नक़्क़ाशी
जैसे श्रमसाध्य काम से बनी ये पेंटिंग मुद्रित पोस्टर का एहसास देती हैं। जिसे
देखकर दर्शक हैरान रह गए कि ये कैसी पेंटिंग है. सारिका ने बड़ी विनम्रता से
दर्शकों की जिज्ञासाओं का उत्तर दिया और अपनी पेंटिंग्स में छिपे गहरे अर्थ से सभी
को अवगत कराया। अभी तक ऐसे ओपन टॉक शो सिर्फ महानगरों तक ही सीमित थे।
भिलाई
में सैकड़ों पर्यटकों की उपस्थिति ने भविष्य में ऐसी प्रदर्शनियों और उनकी सफलता
का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे पता चलता है कि भिलाई के लोग कला के प्रति कितने
समर्पित हैं। टॉक शो के दौरान विशिष्ट अतिथि आचार्य महेश चंद्र शर्मा और कला
समीक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने अपने विचार प्रस्तुत किये.साथ साथ ही साथ चित्रकार
सारिका को राष्ट्रीय कलासाधक सम्मान से भी नवाजा|

