भिलाई की पत्रिका न्यूज़: रामनगर भिलाई के मुक्तिधाम के डोम शंकरलाल साहू ने वैशालीनगर विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है वे पिछले 35 वर्षो से मानव सेवा के इस कार्य से जुड़े हुये है तथा समाज के हित में कार्य करना चाहते है| डोम शंकरलाल साहू ने यह भी बताया की वे समाज में विकास कार्य करना चाहते है तथा समाज की गन्दगी को साफ करना चाहते है | इसके अलावा कोरोना काल के समय उन्होंने अपने साथ साथ अपने बच्चो को इस मानव सेवा के कार्य में लगा दिया था|
मै गरीब हूं तथा जानता हु की उनके लिए राजनीति की दुनिया में प्रवेश करना कितना कठिन है कुंकी उनकी न कोई राजनितिक पृष्टभूमि है और न ही उनके पास अभी कोई ऐसा व्यक्ति है जो उनके लिए बूथ में भी बैठ सके|जीत हार अपनी जगह है पर मैं मरते दम तक मानव सेवा के लिए ही समर्पित हूं इसीलिए वैशाली नगर विधानसभा से चुनाव लड़ने नामांकन जमा कर रहा हूं|बच्चो के गुल्लक के जमा किये पैसो के साथ मै ये नामांकन भर रहा हूं|
वैशाली
नगर विधानसभा से स्वाभिमान मंच से जुड़े रामनगर मुक्तिधाम के डोम शंकरलाल साहू रहवासी वार्ड-12। सुपेला ने चुनावी नामांकन भरा है।

