सचिन तेंदुलकर को छग पुलिस ने चेकपोस्ट पर रोका....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़:छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस के द्वारा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को चेक पोस्ट पर रोक लिया गया| पुलिस ने सचिन को रोका और पूछताछ की। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खैरागढ़ पुलिस ने क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर से पूछताछ की. लेकिन ये खबर सच है. खैरागढ़ पुलिस ने ना सिर्फ सचिन तेंदुलकर की कार रोकी बल्कि उनसे पूछताछ भी की. दरअसल, राज्य में चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है. अंतरराज्यीय सीमा और अंतरजिला सीमा पर पुलिस की कड़ी चेकिंग जारी है|




सचिन तेंदुलकर निजी वाहन से कान्हा किसली जा रहे थे. साफ़ था कि वे पुलिस की निगरानी में आ गये थे। सचिन तेंदुलकर की कार को तीन चेक पोस्ट पर रोका गया. रात करीब 8 बजे मोहगांव चेक पोस्ट पर उनकी कार रोकी गई। इसके बाद उन्हें साल्हेवारा और अखिर खादी चेक पोस्ट पर पूछताछ के लिए रोका गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चुनाव आचार संहिता के तहत लागू निर्देशों का पालन किया व इतने बड़ी हस्ती को अपने बीच पाकर ख़ुशी भी जाहिर की व् उनके साथ तस्वीरे भी ली|