माता के जगराता में बैठे लोगों पर नौसिखए युवक ने चढ़ाई कार, तीन महिलाएं घायल, एक की हालत नाजुक, रायपुर रेफर किया गया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कबीरधाम,प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में नवरात्र के उपलक्ष में शुक्रवार की रात को दुर्गा पंडाल के सामने जगराता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गांव का नौसिखिया युवक राजू सिन्हा अपनी कार को रिवर्स कर रहा था।



कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना के तहत पुलिस चौकी दशरंगपुर क्षेत्र के ग्राम तमरूआ में एक दुखद हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसमें से एक गंभीर है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार की रात को दुर्गा पंडाल के सामने जगराता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गांव का नौसिखिया युवक राजू सिन्हा अपनी कार को रिवर्स कर रहा था। इस हादसे के वजह से नवरात्र की खुशियाँ गम में बदल गयी सभी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिनमे एक ही स्तिथि सही नहीं है |

तभी यह कार जगराता में बैठी महिलाओं के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके से कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल महिला गीता सिन्हा, कुमारी ललीता व रिती सिन्हा को कवर्धा के अस्पताल में देर रात भर्ती कराया, जहां गीता सिन्हा की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार तड़के रायपुर रेफर किया गया है। इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है |