एंबुलेंस में नशीले कैप्सूल की खेप मिली, छिपाकर कर रहे थे सप्लाई,गिरफ्तार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़:रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार और एडिशनल एसपी संजय महादेवा के नेतृत्व में पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखे हुए है. इसी श्रृंखला के तहत तमनार पुलिस ने सटीक सूचना के माध्यम से रायगढ़ से एम्बुलेंस वाहन में तमनार लायी जा रही नशीली दवाओं की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



आरोपियों के कब्जे से बरामद दो अलग-अलग कंपनियों की 629 टेबलेट (कैप्सूल) की बाजार कीमत 5259 रुपये है. जानकारी के अनुसार,पुलिस द्वारा  जब्त की गई दवाओं को बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बेचना प्रतिबंधित है और आरोपियों के पास से इन दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है. तमनौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है|

इससे पहले भी तमनार, घरघोड़ा और लैलूंगा इलाके में ऐसे नशीले कैप्सूल की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री और अवैध बिक्री पर नजर रखने के लिए मुखबिर नियुक्त किए हैं| कल रात उनके सक्रिय मुखबिर ने तमनार क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में दो युवकों द्वारा नशीली गोलियां (कैप्सूल) बेचने की सूचना दी थी।इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेस को पकड़ कर आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने सब बता दिया आरोपियों के नाम अक्षय गुप्ता पिता जितेन्द्र गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. जरीडीह थाना तमनार, संदीप चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 24 वर्ष सा. उरबा दर्रीपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया है दोनों के पास से करीब 629 नग नशीली टेबलेट जिसकी कीमत 5,269 रूपये बताये जा रहे है| आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है|