अपनी ही पार्टी के लोगो की उपेक्षा व् अपमान से दुखी पूर्व भिलाई नगर निगम के सभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र अरोरा ने दिया इस्तीफा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: भिलाई,40 दशक तक कांग्रेस की सेवा करने वाले भिलाई नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे इस्तीफे में श्री अरोड़ा ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल और जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।




इस्तीफे में उन्होंने लिखा है की गत कुछ वर्षो से पार्टी के बड़े लोगो के द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही थी व् पार्टी में उनके होने या न होने का कोई महत्व था उन्हें पार्टी के द्वारा कोई तवज्जो नहीं दी जा रही थी इस वजह से दुखी होकर उन्होंने इस पार्टी को छोड़े का मन बना लिया है |  अरोरा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया इस्तीफा

श्रीमान दीपक बैज जी

प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी

सादर नोटबुक

यह पत्र में अत्यंत व्यथित मन से लिख रहा हूँ, जीवन के लगभग 40 साल मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति नीति में चलकर जन सेवा और परोपकार को अपना उद्देश्य माना लेकिन बीते 4-5 वर्षों मे जो कुछ भी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के जिम्मेदार लोगो ने किया है यह अत्यंत पीड़ादाई है ऐसे हालात में कांग्रेस में बने रहना अपने आत्म सम्मान को ठेस पहुँचाने के बराबर है।

महोदय जी मुझे सन् 1983-84 में मध्यप्रदेश कांग्रेस का सम्मेलन भिलाई के नेहरु सांस्कृतिक सदन सेक्टर-1 में हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन महामंत्री राजीव गांधी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के तत्कालिन मुख्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह द्वारा मुझे सर्वोत्तम कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया। इसके बाद भिलाई नगर युवक कांग्रेस का महामंत्री बना तब अपने अच्छे कार्य के लिए मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष सुरेश पचौरी के चार बार और बाद में सुरेद्र सिंह ने दो बार बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया था। मैंने कैम्प क्षेत्र के जनता के साथ मिलकर बैकुंठधाममंदिर का भव्य निर्माण कर सन् 2000 में प्राण प्रतिष्ठा कराई यह मंदिर आज पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात है।

भिलाई नगर निगम गठन के पश्चात् वर्ष 2000, 2005 और 2010 में हुए चुनाव में लगातार तीन बार कैम्प क्षेत्र की श्रमिक बहुल बस्ती से चुनाव लड़ा और पूरे निगम क्षेत्र में सर्वाधिक मतों से जीत के अंतर का रिकॉर्ड मेरे नाम रहा तथा सन् 2010 में नगर पालिक निगम भिलाई का सभापति बना । भिलाई की प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी और वैशाली नगर के विधानसभा में हुए उप चुनाव में भजन सिंह निरंकारी को विजयी लीड मेरे वार्ड क्षेत्र से मिली। मैं जमीन से जुड़ा कांग्रेस का सिपाही रहा हूँ जनहित के कार्य और जन सरोकार से जुड़े मुद्दे उठाकर सदैव कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया। रियायती दर पर जमीन आवंटन के बदले साडा प्रशासन से हुए करार के मुताबिक चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में गरीबों का मुफ्त इलाज व बेड आरक्षित रखने को लेकर संघर्ष किया। कोसानाला टोल प्लाजा में अवैध टोल वसूली का मुद्दा उठाया। जनहित याचिका भी दायर की। मेरे दोनो संघर्ष का फायदा जनता को मिला।

मैंने केम्प 2 में वैकुंठधाम के पास सूर्यकुंड निर्माण को लेकर संघर्ष किया। भाजपा शासन काल में निर्माण का भूमिपूजन भी हुआ और अधूरा कार्य हुआ और कानूनी अड़चन के कारण यह कार्य भाजपा शासन काल में पूर्ण नही हो सका लेकिन अफसोस की बात है कि कानूनी अड़चन हटने के बाद भी मेरे द्वारा कई बार निवेदन करने के बाद भी मिलाई नगर के विधायक माननीय श्री देवेन्द्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चन्द्राकर के द्वारा यह कार्य को नही कराया गया, अदालत में मामला लंबित होने का बहाना कर टाल दिया गया, जबकि प्रस्तावित निर्माण स्थल को लेकर कोर्ट को ऐसा कोई आदेश निर्देश नही है। ऐसा करना ना केवल मेरी बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगो तथा यहां बड़ी संख्या में रहने वाले उत्तर भारतवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कांग्रेस और स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने किया है।

मुझे बेहद खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज कांग्रेस में वरिष्ठों का कोई स्थान नही है। इस शहर में बहुत दिग्गज कांग्रेस नेता और समर्पित कार्यकर्ता हैं जिन्होने अपनी मेहनत और निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को सीचा और संवारा है, लेकिन उन्हे मात्र चुनाव के समय ही याद किया जाता है। आज के पदाधिकारी और नेता उन्हे जानबूझकर अपमानित कर रहें है। चाहे विधायक श्री देवेन्द्र यादव महापौर श्री नीरज पाल और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चन्द्राकर हो। उन्हें ना तो जनता की परवाह है, ना ही पार्टी और ना ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिनकी बदौलत वे आज सत्ता सुख भोग रहें है कांग्रेस में पहले ऐसा बुरा दौर कभी नही रहा। वरिष्ठों को बराबर सम्मान और आयोजनों में स्थान मिलता रहा है। मेरे जैसे सैकड़ो कार्यकर्ता है जो इस समय आहत और अपमानित महसूस कर रहें है। मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूँ।

 

सदर

श्री मुकेश चन्द्राकर

अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी

दिनांक- 26.10.2023

 

विनित

 

राजेन्द्र सिंह अरोरा पूर्व सभापति नगर निगम भिलाई एवं संस्थापक बैकुंठधाम