भिलाई की पत्रिका :ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. बागेश्वर धाम के महंत से जुड़े नेता चुनावी माहौल के बीच हिंदू वोट पाने के लिए ऐसी चालें चल रहे हैं|
पंजाब दौरे पर आए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है. धीरेन्द्र शास्त्री तीन दिन तक पठानकोट में रहे। इस बीच ईसाई समुदाय ने उनके बयान आपत्ति जताई है. पंजाब के गुरदासपुर में ईसाई समुदाय के लोगों ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अपना रोष जाहिर किया है|
उनके बयानबाजी के विरोध में ईसाई समुदाय के लोग
गुरदासपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ
मामला दर्ज करने की मांग की और एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र
शास्त्री ने ईसाई समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है. उन्होंने
चेतावनी दी कि अगर उन्होंने जल्द ही ईसाई समुदाय से माफी नहीं मांगी तो वे उनके
खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे और जगह-जगह उनके पुतले जलाए जाएंगे.
ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री
एक सोची-समझी साजिश के अंतर्गत उनके धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं|वह पंजाब
का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. बागेश्वर धाम के महंत से जुड़े नेता
हिंदू वोट पाने के लिए ऐसी चालें चल रहे हैं. गौरतलब है कि पठानकोट में चल रहे
कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने ईसाई समुदाय की तुलना विदेशी ताकतों से की थी|

