भिलाई की पत्रिका न्यूज़:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से भयावह सड़क हादसे की खबर प्रकाश में आई है|यहां बांगो थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा गांव में तेज रफ्तार से जा रही बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये|
इनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं| सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है|सभी मेहमान शादी से खुश होकर गए थे जहां उनकी खुशी उदासी में बदल गई। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में घटित हुआ है|
जानकारी के मुताबिक, बांगो थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा गांव के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसा इतना भयानक था कि आसपास के राहगीर तुरंत मदद के लिए आ गए। और उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला|
बोलेरो में बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे|सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से 4 की हालत बेहद गंभीर मानी जा रही है. जिन्हें दुसरे अस्पताल रेफर किया गया है | शेष दो लोगों का इलाज कटघोरा उपस्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बांगो पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है|

.jpg)