भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने नगर निकाय की बैठक में नगर निकाय के कामकाज की समीक्षा की साथ ही जरुरी सुझाव व निर्देश दिए है की यातायात व शहर परिचालन को दुरुस्त रखने तथा बेकार पड़े ठेलो को हटाया जायेगा| ताकि सड़क पर बेकार पड़े कंडम ठेलो की वजहों से हो रहे जाम व अन्य अवरोध को दूर किया जा सके|
इस कार्यवाही में फैसला लिया गया की शहर में पड़े 15000 ठेलो को व्यवस्थित करने कहा गया है और उन्हें सही स्थानों पर लगाने को कहा गया है| साथ ही निगम में ठेलो का पंजीयन होना भी अनिवार्य करने कहा गया अन्यथा उचित कार्यवाही की जाने की बात कही है|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
साथ ही बेघर घुमंतू भिक्षा मांगने वालो को भी राहत केंद्र में शिफ्ट करने गया है जहां अब तक 123 भिक्षा मांगने वालो का पंजीयन किया गया है| साथ घुमंतू बेघर बच्चो को बाल केंद्र भेजने को कहा गया है| व आवारा मवेशियों को भी गोठानो में भेजने के निर्देश दिए है|

