भगवान ने प्रार्थना सुन ली जीत गयी उम्मीद उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से बहार आये 15 मजदूर, बचे हुए मजदूरों को निकलने का कार्य जारी ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :उत्तरकाशी के सुरंग में फँसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक एक एक कर के बाहर निकाला जा रहा है|  अब तक 15 मजदूर निकाले गए है| जिन्हें चिन्यालीसौर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ले जाया जायेगा| बता दे की 17 दिन से मजदूर टनल के अन्दर फंस गए थे|



मजदूरो के परिजन वहां पर पहले से मौजूद थे| पुरे देश में उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कि जा रही थी| देशवासियो की प्रार्थना भगवान ने सुन ली| साथ ही उन रेस्क्यू टीम के लोग के हौसलों व सूझबुझ की वजह से इस इस कार्य को सफलतापूर्वक किया गया है|

वहां पर उत्सव का माहोल है स्थानीय लोग भी बातचीत में अपनी खुशी जाहिर कर रहे है| अभी भी बाकी बचे मजदूरों को सुरंग से बहार निकला जा रहा है| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 


चिन्यालीसौर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उनका चिकत्सीय परिक्षण किया जायेगा| यहाँ पर उनके लिए 41 बेड पहले से ही तैयार रखे गए है|